22 नवंबर 2017 - 02:56
बेकार बयानबाज़ी से क्षेत्र की परेशानियाँ दूर नहीं होंगीः क़ास्मी

सऊदी अरब इस्राइली सरकार की राजनीति पर अमल करते हुए उम्मते इस्लामिया को फ़िलिस्तीन के मसले से दूर कर देना चाहता है, जिसके लिए वह तरह तरह के प्रलोभन और सांप्रदायिक्ता करवा कर अपना फ़ायदा हासिल करना चाहता है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : सूत्रों के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने क़ाहिरा सभा से होने वाले अरब लीग के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि सऊदी अरब इस्राइली सरकार की राजनीति पर अमल करते हुए उम्मते इस्लामिया को फ़िलिस्तीन के मसले से दूर कर देना चाहता है, जिसके लिए वह तरह तरह के प्रलोभन और सांप्रदायिक्ता करवा कर अपना फ़ायदा हासिल करना चाहता है।
 ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने सऊदी सरकार को यह दावत भी दी है कि फ़जूल बयानों से क्षेत्र की मुश्किलें दूर नहीं हो सकती बल्कि सरकार को चाहिए कि वह पहले अपने पड़ोसी देश यमन में युद्ध बंद करे, और यह भी कहा कि सऊदी अरब क्यों दूसरे पड़ोसी देशों क़तर, बहरैन और लेबनान के मामलों में  हस्तक्षेप कर रहा है, उसे चाहिए कि उनकी जनता को अपना फ़ैसला स्वयं करने दे।